फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा कारोबारी के पोते को रिश्तेदार ने किया अगवा

Fri, 11 Mar 2016 02:21 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हार्दिक पाहवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीन दयाल नगर से लोहा कारोबारी हरिओम पाहवा के पांच साल के पोते को उनके भाई के दामाद मनोज गुंबर ने अगवा कर लिया। गुरुवार शाम छह बजे आरोपी उसे घुमाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। जो देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


इस घटना से कारोबारी के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। देर रात थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। दीन दयाल नगर निवासी हरिओम पाहवा की कटरानाज में लोहे की दुकान है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे कोठीवाल नगर में रहने वाले उनके भाई के दामाद व कपड़ा कारोबारी मनोज गुंबर घर आए। घर में खेल रहे पोते हार्दिक पाहवा पुत्र सनी पाहवा को बाहर घुमाने के बहाने मनोज अपने साथ ले गया। लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों को बच्चे की चिंता सताने लगी। बाद में मनोज के मोबाइल पर कॉल की गई तो बंद जा रहा था। परिजनों ने कोठीवाल नगर जाकर उसके घर भी तलाश किया। लेकिन मनोज और बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया था। देर रात हरिओम अपने परिजनों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे और मनोज के खिलाफ तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि मनोज का अपनी पत्नी अलका से झगड़ा चल रहा है। वह मनोज से अलग दीन दयाल नगर में रहती है। मनोज ने किस मंशा से बच्चे को गायब किया है। अभी इसका भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें