फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों की पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश

Fri, 08 Jul 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
animals - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भगतपुर थानाक्षेत्र में मानपुर पुलिस चौकी के सामने गुरुवार को पशु तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक से तेरह पशु बरामद किए हैं। जिसमें से एक पशु की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि आठ लोगों के खिलाफ पशु तस्करी, पशु क्रूरता अधिनियम व पुलिस टीम पर कातिलाना हमला समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को सूचना मिली थी कि मुरादाबाद से एक ट्रक रामपुर की ओर जा रहा है। ट्रक में प्रतिबंधित पशु लदे हैं।

मानपुर में पुलिस ने बैरियर लगा दिया। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने ट्रक को तेजी से दौड़ा दिया और बैरियर तोड़ते हुए पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना में पुलिस वाले किसी तरह बचे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया।
विज्ञापन


तब आरोपी पशु तस्कर ट्रक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। इसके बाद ट्रक से 13 पशु बरामद किए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद मुस्तफा पुत्र शब्बीर कुरैशी, इरफान पुत्र रफीक कुरैशी, उस्मान पुत्र रफीक कुरैशी, इस्लाम निवासी काजीपुरा थाना टांडा (रामपुर), रियासत, फिरासत पुत्र शहादत निवासी मढैया थाना मूूंढापांडे, इसरार पुत्र यूनुस निवासी भब्बलपुरी थाना टांडा (रामपुर) और फहीम निवासी राऊपुरा थाना टांडा (रामपुर) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसओ भगतपुर योगेश यादव ने बताया कि मानपुर चौकी इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बैरियर लगाकर ट्रक रुकवाना चाहा, लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की। फरार हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें