फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार एजेंसी के कर्मचारियों ने किया 21 लाख का गबन

Mon, 11 Dec 2017 12:48 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rupee - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित मारुति कारों के शोरूम आकांक्षा ऑटोे मोबाइल्स प्रा. लि. पर काम करने वाले दो कर्मचारियों ने करीब 21 लाख रुपये का गबन कर लिया। एजेंसी मालिक ने दोनों कर्मचारियों समेत चार लोगों के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आकांक्षा ऑटो मोबाईल्स प्रा. लि. के मालिक अमित गोयल ने मझोला थाने में अपने कर्मचारी हिमांशु गुप्ता निवासी चाऊ की बस्ती, उमंग सिंघल निवासी गांधी नगर थाना गलशहीद व हिमांशु के पिता राजीव गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हिमांशु और उमंग उनके कार शोरूम में नौकरी करते थे।
विज्ञापन


हिमांशु को उन्हाेंने अपनी संभल ब्रांच का ब्रांच मैनेजर बना रखा था। यहां हिमांशु के पिता राजीव गुप्ता व एक अन्य व्यक्ति ग्राहकों को लाते थे। एजेंसी मालिक के मुताबिक चारों ने धोखाधड़ी करके कंपनी के पैसे का गबन शुरू कर दिया। चारों ने नकद रकम लेकर कार बेचना शुरू कर दिया। जबकि 1.98 लाख रुपये अधिक कैश लेने पर प्रतिबंध है।

नकद रकम को अपने पास रखकर हिमांशु और उमंग ने फर्जी चेक एजेंसी मालिक को देने शुरू कर दिए। एक दिसंबर को जब एजेंसी मालिक ने अकाउंट की जांच की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। हिमांशु और उमंग फर्जीवाड़ा कर कंपनी के 20,78,056 रुपये हड़प चुके थे। जांच में सामने आया है कि जिन ग्राहकों से नगद रकम ली गई है।
विज्ञापन


उन ग्राहकों को हिमांशु के पिता राजीव गुप्ता द्वारा कार शोरूम लाया गया था। अमित ने आरोप लगाया है कि छह दिसंबर को सुबह दस बजे जब वह अपने घर से कार शोरूम जा रहे थे। तब बुद्धि विहार सेंट मेरी स्कूल के पास चारों आरोपी मिल गए। अमित ने जब उन लोगों से शिकायत की तो आरोपी भड़क गए और गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगे।

इसके  बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। मझोला इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें