फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटकीं रेल हादसों की जांच

Thu, 16 Nov 2017 11:57 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टूटी पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल में हुए रेल हादसों की जांच अधर में लटकी हुई हैं। रामपुर में राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने का सच छह माह बाद भी सामने नहीं आया है। जबकि  बरेली में फाटक खुला होने पर टैंकर से टकरा गई थी। इस हादसे की जांच भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे ही अन्य मामलों की जांच भी लटकी हुई हैं।
विज्ञापन


पंद्रह अप्रेल 2017 को रामपुर में कोसी नदी के पुल के पास राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई थी। लेकिन छह माह बाद भी जांच पूरी नहीं हो पाई हैं। जीआरपी रामपुर थाने में इस हादसे के बाद केस दर्ज किया गया था।

जबकि बरेली में फाटक खुला होने के कारण टैंकर से राज्य रानी एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गई थी। जिसमें टैंकर चालक की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए भी टीम गठित की गई थी। लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। हापुड़ में खुले फाटक से सुपर फास्ट एसी ट्रेन गुजर गई थी।
विज्ञापन


यहां ट्रेन ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई थी। इस मामले की जांच के भी आदेश हुए हैं। लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है। आईजी रेल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रामपुर रेल हादसे की जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट तलब की जाएगी। अभी तक इस मामले में जांच पूरी क्यों नहीं की गई है। जबकि अन्य मामलों के बारे में भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें