फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक के रिश्वत लेने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

महिला पशु चिकित्सक पर गोमांस के जांच के नाम पर पैसे लेने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। शुक्रवार को जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने सात लोगों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की है। इसमें पशु चिकित्साधिकारी पर लगे आरोपों की पुष्टि की है।
मूंढापांडे, दलपतपुर ब्लाक में तैनात पशु चिकित्सक डा. सुमन का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। वीडियो में डा. सुमन एक स्थानीय जनप्रतिनिधि और कुछ लोगों के साथ लेनदेन की बात कर रही हैं। वीडियो गोमांस की जांच के नाम पर रिश्वत के लेनदेन का बताया जा रहा था। मामला सुर्खियों में आने पर जिलाधिकारी ने इस पर जांच बैठाई थी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने डा. सुमन, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत सात लोगों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट गुरुवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सौंप दी थी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बृजेश गुप्ता ने अपनी आख्या के साथ रिपोर्ट शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंप दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बृजेश गुप्ता ने बताया कि जांच टीम ने डा. सुमन पर लगे आरोपों को सही पाया है। जांच रिपोर्ट में वायरल वीडियो के आधार पर डा. सुमन के पैसे लेने की पुष्टि की है। डा. गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और उसी के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें