फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने वाला चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के उत्तमपुर बहलोलपुर गांव में खनन के विरोध में ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या करने वाले चालक मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस महिला के मौसेरे भाई को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

अमरोहा स्थिति आवास विकास कालोनी निवासी सुमन (45) पत्नी राज पाल सिंह की गागन नदी किनारे उत्तमपुर बहलोलपुर गांव में चौदह बीघा जमीन है। उसकी जमीन पर महिला का मौसेरे भाई दीपक निवासी गुरैठा खनन कर रहा था। सूचना मिलने पर सुमन खेत पर पहुंची तो खनन चल रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो दीपक उससे झगड़ा करने लगा। इसी दौरान सुमन ने दीपक को थप्पड़ मार दिए थे। इसके बाद दीपक बौखला गया और उसने चालक मुस्तफा से कहा कि वह सुमन पर ट्रैक्टर चढ़ा दे। पुलिस ने अगले ही दिन दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि चालक मुस्तफा फरार चल रहा था। मझोला पुलिस ने सोमवार को चालक मुस्तफा को उसके घर नगला बलवीर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने मालिक के कहने सुमन को ट्रैक्टर से कुचली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें