फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 315 बोर के तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाली बिलारी की जरगांव पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा सुरेंद्र कुमार शर्मा, सिपाही सुंदर सिंह और नबल सिंह आदि कुछ संदिग्ध लोगों के रास्ते में खड़े होने की सूचना मिलने पर बरौली रूस्तमपुर गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा मिल गया जिसने पूछताछ में अपना नाम ललित कुमार निवासी चंदौसी बताया। ललित की तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी पैंट की जेब से 315 बोर का एक देशी तमंचा भी मिला। पुलिस ने आरोपी ललित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें