फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस् था के लिए खतरा न बन जाएं पाक परस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आतंकवादियों की कायराना हरकत से लोग गम और गुस्से में हैं। आतंक के विरोध में रैलियां, जुलूस और प्रतिष्ठानों को बंद कर शहीदों की शहादत याद कर रहे हैं। इन सबके बीच पाक परस्त बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले तीन दिन में चार जगह पाकिस्तान समर्थक के नारे लगाकर माहौल खराब कराने की कोशिश की गई।
डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि सभी सीओ और थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। कहीं से कोई शिकायत सामने आए तो तत्काल मौके पर पहुंचे। साइबर सेल भी अलर्ट किया गया है। स्थानीय खुफिया तंत्र भी जानकारियां जुटा रहा है। सोशल साइटों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

आशंका है कि इन हालातों में पाक समर्थक कहीं कानून व्यवस्था के लिए खतरा न बन जाएं। सिविल लाइंस और पाकबड़ा थाने में देशद्रोह के केस दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान परस्त अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल साइट पर भी आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस और ख्रुिफया एजेंसियों के आईटी सेल ने इन साइटों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के बाद दूसरे शहरों के साथ -साथ मुरादाबाद का माहौल भी अचानक बदल गया है। शिक्षण संस्थानों से लेकर सड़क और घरों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक सभी जगह आतंकी घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। ऐसे में मुरादाबाद में लगातार तीन दिन में चार जगह भारत विरोधी नारे लगाने की शिकायतें सामने आ चुकीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें