फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर के विरोध में उतरे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन ने उप निबंधक कार्यालय को कचहरी से नया मुरादाबाद स्थित एमडीए के कार्यालय में शिफ्ट करने का कड़ा विरोध किया है। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकीलों ने सोमवार को कार्यालय स्थानांतरण के खिलाफ कलक्ट्रेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पांच बिंदुआें पर अपनी आपत्ति रखते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर रजिस्ट्री दफ्तर को नया मुरादाबाद में शिफ्ट नहीं होने देंगे। जिला बार एसोसिएशन ने इस बाबत एक ज्ञापन भी डीएम को दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जिला बार एसोसिएशन ने कहा है कि रजिस्ट्री दफ्तर में काफी संख्या में अधिवक्ता बैनामे, मुआयदावय, मुख्तयारनामे व विवाह पंजीकरण कराते हैं। जिनमें कानूनी मशविरे की जरूरत होती है। कार्यालय के स्थानांतरण से ऐसे अधिवक्ताओं की आजीविका पर असर पड़ेगा। इसके अलावा राष्ट्रीयकृत बैंक, फाइनेंस संस्थाएं आदि भी संपत्ति के भार के संबंध में अधिवक्ताओं से आख्या लेते हैं। सब रजिस्ट्रार कार्यालय को किराए के भवन में शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे सरकार पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा। कचहरी और नया मुरादाबाद के प्रस्तावित कार्यालय के बीच लोकोशेड पुल है। जहां हमेशा जाम रहता है। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से भी प्रस्तावित कार्यालय उपयुक्त नहीं है। कार्यालय नया मुरादाबाद में सुनसान स्थान पर है। वकीलों का कहना है कि एमडीए ने नया मुरादाबाद में अपने लिए कार्यालय और अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण कराया था। लेकिन अधिकारियों द्वारा न तो कार्यालय शिफ्ट किया गया और न ही अपने लिए बने आवासों में अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। इसका उपयोग अब अन्य विभागों पर थोपा जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार राणा, महासचिव अजय गुप्ता व अन्य अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें