फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की पत्नी ने महिला सिपाही से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कचहरी परिसर स्थित सेशन हवालात में बंद बंदी की पत्नी ने बुधवार दोपहर महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी महिला अपने पति को नॉनवेज और भांग की पुड़िया दे रही थी। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने इसका विरोध किया तो वह भड़क गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के रामपुर दोराहा निवासी शानू को पुलिस ने मारपीट के मामले में जेल भेजा है। बुधवार को शानू की तारीख थी। पुलिस कर्मी अन्य बंदियों के साथ ही बंदी शानू को भी जेल से लाकर कचहरी स्थित सेशन हवालात में बंद कर दिया गया था। दोपहर एक बजे शानू की पत्नी रूमा सेशन हवालात के पास पहुंची। आरोप है कि उसने अपने पति को नॉनवेज और भांग की पुड़िया देने की कोशिश की। यहां ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही सुनीता ने उसे देख लिया। उसने इसका विरोध किया। जिस पर बंदी की पत्नी भड़क गई और वह हंगामा करने लगी। आरोप है कि उसने महिला सिपाही के साथ भी मारपीट की। उसने सिपाही की वर्दी पकड़ ली। अन्य महिलाएं भी उसके साथ आ गई। इसके बाद सेशन हवालात में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आरोपी महिला को रोक लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग गए। महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस लाइन के आरआई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी महिला अपने पति को नॉनवेज और भांग दे रही थी। उसे रोका गया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें