फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी के थांवला गांव में सोमवार रात एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को दहेज की मांग पूरी न होने पर अंजाम दिया गया। इस संबंध में विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम न हो पाने की वजह से विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पाकबड़ा के भांडली गांव निवासी जाकिर हुसैन की बेटी बब्बो खातून (20) की शादी छह माह पहले थाना बिलारी के थांवला गांव निवासी अनवार के बेटे गुलाम साबिर के साथ हुई थी। गुलाम साबिर बिलारी में मोटर मैकेनिक का काम करता है। सोमवार की आधी रात को गुलाम साबिर और बब्बो खातून अपने मकान में सोए हुए थे। अर्द्धरात्रि के समय संदिग्ध परिस्थितियों में बब्बो खातून की मौत हो गई। बब्बो के मायके वालों को उसकी तबीयत बिगड़ जाने की सूचना दी गई। इस सूचना पर जब बब्बो के मायके वाले थांवला गांव में उसकी ससुराल पहुंचे तब बब्बो के ससुराल वाले फरार हो गए। वहां पर बब्बो का शव पड़ा था। इसकी सूचना जाकिर द्वारा पुलिस को दी गई। कोतवाली बिलारी प्रभारी कमरूल हसन खां मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाकिर हुसैन की ओर से इस घटना में मृतका के पति गुलाम साबिर, ससुर अनवार, जेठ कय्यूम और सास अकबरी के खिलाफ धारा दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जाकिर का आरोप है कि ससुराल वाले बब्बो खातून को दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। दहेज में अल्टो कार और एक लाख रुपये नकद लाने की मांग करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बब्बो की पिटाई की गई और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई, इसके बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें