फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात फर्म में भीषण आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के पंडित नगला बाईपास स्थित पीतल निर्यात फर्म में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें फर्म से उठीं तो आस पड़ोस में अफरातफरी मच गई। गार्ड ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच गए। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में करीब बारह लाख रुपये का नुकसान।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास निवासी मंसूर राशिद निर्यातक हैं। इनकी राशिद निर्यात फर्म है। मंसूर राशिद ने बताया कि शनिवार को वह सिविल लाइंस गए थे। साढ़े आठ बजे गार्ड ने उन्हें सूचना दी कि फर्म में आग लग गई है। उन्होंने इसकी जानकारी दमकल विभाग के इमरजेंसी नंबर पर कॉल की। लेकिन कई बार में जाकर नंबर लग पाया। दमकल विभाग के कर्मचारी दो गाड़ियां लेकर पहुंच गए। आग फर्म में दूसरी मंजिल पर लगी थी। जिस कारण आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करने लगी। फर्म मालिक ने बताया कि आग पैकिंग हाल में शार्ट सर्किट से लगी है। जिसमें तकरीबन बारह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मालिक ने बताया कि कई बार में जाकर इमरजेंसी नंबर लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें