फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित ने बहादुरी दिखाई पकड़ा लुटेरा, पुलिस बनी तमाशबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फव्वारा चौक से लेकर पीलीकोठी तक तीन जगह चेकिंग प्वाइंट हैं। जहां पर करीब 10 से अधिक पुलिसकर्मी चेकिंग करते हैं। सोमवार दोपहर को फव्वारा चौके पास ही एक युवक से नौ हजार रुपये लूट लिए गए और लुटेरा भागने लगा। पीड़ित ने शोर मचाया, कोई मदद को नहीं आया तो उसने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसे पकड़कर खुद ही थाने लेकर पहुंचा और पुलिस इस दौरान मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन

पाकबड़ा निवासी पवन गुप्ता ने बताया कि वह फर्म कर्मचारी हैं। उनका भाई कांठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती है। वह सोमवार को भाई के इलाज के लिए नौ हजार रुपये लेकर अस्पताल जा रहे थे। पीली कोठी से उन्हें आटो पकड़ना था, फव्वारा चौक से आगे चलते ही उनको एक साइकिल सवार युवक ने सामने से टक्कर मारी। उनकी जेब से नौ हजार निकाल लिए और भागने लगा। शोर मचाने पर भी जब कुछ दूरी पर मौजूद पुलिसकर्मी नहीं आए तो वह खुद ही उनके पीछे भागने लगा। पवन ने बहादुरी दिखाकर साइकिल सवार युवक को पकड़ लिया और उससे लूटे गए रुपये की मांग की। उसने बताया कि रकम उसने अपने दूसरे साथी को दे दी है। पवन वहां से आरोपी को लेकर सिविल लाइन थाने आया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पकडे़ गए युवक ने बताया कि वह रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें