फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन उड़ी कोतवाल के आदेशों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चंद्रभागा पुल पेट्रोल पंप से जयराम आश्रम तिराहे तक जीरो जोन घोषित होने के पहले ही दिन ही वाहन चालकों ने कोतवाली निरीक्षक के आदेशों की धज्जियां उड़ा दी। त्रिवेणी घाट चौराहे पर कई विक्रम खड़े होकर सवारी बैठाते दिखाई दिए। वहीं पुलिस ने पहले दिन 52 ऑटो व विक्रम का चालान किया। इसमें 23 ऑटो व विक्रम सीज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने इनसे चार हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए। कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बीते एक सप्ताह पूर्व चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहे तक यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जीरो जोन करने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने कई विक्रम यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में सभी ने सहमति जताई थी। सोमवार को जीरो जोन लागू होने के पहले ही दिन कई ऑटो व विक्रम चालक त्रिवेणी घाट चौराहे पर सवारी बैठाते दिखाई दिए।
वहीं, कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने जीरो जोन को लागू कराने के लिए चीता मोबाइल, सीपीयू यूनिट, उप निरीक्षक यातायात व यातायात ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तहत सवारी चढ़ाने, उतारने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो व विक्रम चालकों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने कुल 52 ऑटो व विक्रम का चालान किया। इसमें 23 को सीज किया गया। साथ ही ठेली व रेहड़ी लगाकर यातायात बाधित करने वाले नौ लोगों का भी चालान किया गया। कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए ऋषिकेश पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें