फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर योगी की अश्लील तस्वीरें डालीं, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें एफबी पर डालने और भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। शहर विधायक रितेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में ‘ममता यादव बकरापुर बुद्दपुर बाराबंकी’ के नाम से बनी एफबी आईडी के खिलाफ आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री की तस्वीरों से छेड़छाड़ और अमर्यादित भाषा से भाजपाइयों में रोष है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (नगर ) अंकित मित्तल ने बताया कि भाजपा विधायक रितेश गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर पर गलशहीद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक ने तहरीर में कहा है कि ‘ममता यादव बकरापुर बुद्दपुर बाराबंकी’ की फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एडिट किए हुए अश्लील फोटो पोस्ट किए गए हैं। मुख्यमंत्री के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। तहरीर में इसे मुख्यमंत्री व भाजपा की छवि को धूमिल करने के लिए विरोधियों की साजिश बताया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भी मझोला पुलिस भाजपा महानगर अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ आरोपियाें तक नहीं पहुंच सके। इस फेसबुक आईडी पर मित्र सूची में मुरादाबाद के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें