फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी गई मायके, व्यापारी ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर के उड़पुरा में पत्नी के मायके जाने के बाद सोमवार शाम सवा छह बजे रोड़ी विक्रेता ने शराब के नशे में अपने बडे़ भाई को फोन कर खुद को गोली मारने की बात कही और बात करने के दौरान ही सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुन भाई पहुंचा और व्यापारी को उपचार के लिए सांई अस्पताल लेकर आया, जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी अनुराग दूबे उर्फ मंजीत की (30) डेढ़ साल पहले सीतापुर के लहरपुर में रहने वाली गुड़िया से शादी हुई थी। दंपती के आठ माह की बेटी किटटू है। अनुराग के तीन भाई अमित, संदीप और अंकित हैं। वह कालोनी में ही अलग-अलग मकानों में रहते हैं। पेशे से अधिवक्ता अमित ने बताया कि अनुराग की पत्नी, बेटी को लेकर सुबह अपने मायके चली गई थी। इसके बाद मंजीत ने दिन में शराब पी। शाम छह बजकर अट्ठारह मिनट पर उसने अमित के पास फोन कर कहा कि वह खुद को गोली मार रहा है। अमित ने उसे ऐसा करने से मना किया लेकिन तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अमित उस वक्त अपने घर पर थे, वह मौके पर पहुंचे। अनुराग लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ा था, उसके सीने में खून बह रहा था। पास ही तमंचा पड़ा था। आस पड़ोस के लोगों की मदद से अनुराग को उपचार के लिए अमित सांई अस्पताल लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ कटघर सुदेश गुप्ता फोरेंसिक टीम के साथ सांई अस्पताल पहुंचे। परिवार से वारदात के बारे में जानकारी की। सीओ ने बताया कि अनुराग ने खुदकुशी की है, अंदेशा है कि वह पत्नी के मायके जाने से नाराज था। जिस वजह से शराब के नशे में उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें