फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी को पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नाले की सफाई कर रहे कर्मचारी को दुकानदार से बाइक हटाने को कहना भारी पड़ गया। दुकानदार ने उसके कपड़ों से दुर्गंध आने की बात कहते हुए पहले धमकाया और फिर दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों से उनकी पिटाई करा दी। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
एनएच 24 पर नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। अहमदपुर का रहने वाला बंटी इंपीरियल तिराहे पर नाले की सफाई कर रहा था। पुलिस को दी तहरीर में बंटी का आरोप है कि नाले के ऊपर एक दुकानदार की बाइक खड़ी हुई थी, जिससे सफाई में समस्या आ रही थी। वह दुकानदार के काउंटर पर पहुंचा और बाइक हटाने को कहने लगा। इस पर दुकानदार ने यह कहते हुए अभद्रता शुरू कर दी कि काउंटर से दूर हट जा, तुझमें से बदबू आ रही है। जब दुकानदार से कहा गया कि होटल का पानी नाले में आता है तो बदबू तो आएगी ही। आपके नाले की ही सफाई तो हो रही है। यह सुनकर दुकानदार आग बबूला हो गया और गाली देने लगा विरोध करने पर उसके दो कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। गाल पर पेचकस लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू ने बताया कि पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। दोनों आरोपी युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपियों द्वारा अब फैसला करने को धमकाया जा रहा है। नाले की सफाई का काम फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें