मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार सुबह एक वाहन की टक्कर से फाटक टूट गया। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और फाटक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
लोधीपुर और हकीमपुर के बीच गेट संख्या सात सी है। मंगलवार सुबह सवा सात बजे एक वाहन ने फाटक में टक्कर मार दी। जिससे फाटक का बूम टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई गाड़ी नहीं गुजरी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गेटमैन की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और फाटक की मरम्मत की। फाटक ठीक होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।