बिलारी। स्थानीय कोतवाली के हाथीपुर बहाउद्दीन निवासी सुभाष ने बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे को धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुभाष का आरोप है कि मोहल्ले के ही तीन युवक आसपास के घरों में मिट्टी के डेले आदि फेंककर शांतिभंग करते रहते हैं और ग्रामीणों से उसके बेटे का नाम बता देते हैं। जब उसके बेटे विशाल ने इस आशय की शिकायत की तब तीनों युवकों ने उसे जान से मारने और गांव में न रहने देने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।