फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जांच में नौकर समेत तीन संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शैली हत्याकांड की जांच अब नए सिरे से की जानी है लेकिन पुलिस की अब तक की जांच जिस मोड़ पर है, उसमें तीन लोगों को संदेह के घेरे में रखा गया है। इनमें एक नौकर, एक करीबी भी शामिल हैं। इन तीनों आरोपियों में से दो के नारको टेस्ट कराए जाने की तैयारी मेें पुलिस है, जिनमें से दो ने नारको टेस्ट कराने के लिए सहमति भी दी है। हालांकि नारको टेस्ट कराने के लिए पुलिस को न्यायालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

शैली हत्याकांड की दोबारा जांच करने के दौरान पुलिस ने 12 लोगों के मोबाइल की सीडीआर खंगाली है। इस सीडीआर में कुछ कॉल ऐसी हैं, जो कि संदेह के घेरे में है। ये नंबर अब बंद आ रहे हैं, ऐसे में पुलिस ये जानकारी का प्रयास कर रही है कि वारदात के वक्त इन नंबरों का इस्तेमाल कौन कर रहा था? इसके लिए पुलिस ने मुखबिर की मदद भी मांगी है। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि शैली हत्याकांड में नए सिरे से जांच के लिए नई टीम डीजीपी के निर्देश पर बनेगी, जिसमें केस की जांच में जुटे पुलिस अफसर भी मदद करेंगे। चार साल के करीब का वक्त बीत जाने के कारण इस वारदात से जुडे़ कुछ साक्ष्य को एकत्रित करने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से अब तक इस वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। जिगर कालोनी की कोठी नंबर 40 में मई 2014 में जिला अस्पताल की सीएमएस डा, शैली मेहरोत्रा, उनके पति डा. ओम महरोत्रा, ननद रश्मि मेहता की गला रेतकर तथा पोती गिन्नी की अज्ञात हत्यारों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शैली की बेटी गुंजन अरोरा ने थाना सिविल लाइन में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें