फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का रईसजादा बताकर फंसाया था प्रेमजाल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुष्कर्म पीड़ित मुंबई की मॉडल के बयान शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने दर्ज किए हैं। यहां पर उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को दिल्ली का रहने वाला ‘रईस’ बताया था। युवक ने कहा था किउसके पिता हाईकोर्ट में कार्यरत हैं और मां राजनीति में हैं। एक पेट्रोल पंप है, वह खुद भी एक ठेकेदार है।
विज्ञापन

आरोपी ने पहली मुलाकात भी मॉडल से दिल्ली में एक शूट के दौरान की थी, इसके बाद उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली थी, जिसके आधार पर ब्लैकमेल कर मॉडल से आरोपी ने लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। मॉडल ने पुलिस को बैंक की स्टेटमेंट भी दी है, जिसमें आरोपी को छह माह तक लगातार रुपये भेजे गए हैं। आरोपी ही नहीं बल्कि उसकी मां और बहन को भी रुपये भेजे गए हैं। एसएचओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मॉडल का मेडिकल भी कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



बंद पेट्रोल पंप खोलने के लिए मांग रहा था 50 लाख रुपये
मुरादाबाद। मॉडल ने बताया कि आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाकर पहले उससे मदद के बहाने रुपये लिए तो बाद में कहने लगा कि उसका एक पेट्रोल पंप है, जो कि बंद पड़ा है। इस पेट्रोल पंप को वह खोलना चाहता है, इसके लिए उसे 50 लाख रुपये चाहिए। आरोपी ने पेट्रोल पंप की फोटो भी मॉडल के पास भेजी थी।
विज्ञापन

मॉडल ने बताया कि प्यार के जाल में फंसने के चार माह बाद ही आरोपी की हकीकत के बारे में उसको पता चल गया था और वह आरोपी से दूरी बनाने लगी थी लेकिन आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। 50 लाख रुपये देने से इंकार करने पर उसने कहा कि अगर रुपये नहीं मिले तो वह अश्लील वीडियो को वायरल कर मॉडल को बदनाम कर देगा, जिसकी वजह से मॉडल की परेशानी बढ़ गई। उसने बताया कि आरोपी को देने के लिए 50 लाख रुपये नहीं थे, उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मदद मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें