डा. शैली, उनकेपति, ननद और पोती गिन्नी की हत्या के मामले में हाईकोर्ट में दवाब दाखिल करने के लिए पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। इस मामले में वादी गुंजन अरोरा ने पुलिस पर अब तक इस मामले का खुलासा न करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें पुलिस पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाने के साथ-साथ सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह से सात जनवरी को रिपोर्ट मांगी है।
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राम सूरत राम मौर्य और अशोक कुमार की ओर से जारी आदेश की प्रति पुलिस प्रशासन को मिल गई है। उसी केबाद पुलिस अब तक की गई विवेचना के साक्ष्य जुटा रही है। फिंगर प्रिंट के अलावा कुछ अन्य संदिग्ध के बयान लेकर अदालत में अपना पक्ष रखने की तैयारी है। इस मामले में अभियोजन अधिकारी से भी फिर से विधिक राय ली जा रही है। जिससे कि अदालत के समक्ष यह बताया जा सके कि पुलिस इस मामले में अभी भी गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है।
मुरादाबाद के महिला अस्पताल की सीएमएस रही डा. शैली मेहरोत्रा की बेटी ने चार लोगों की हत्या की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई थी। इस मामले में अब उनके फूफा, नौकर सहित नौ लोगों के बयान हो चुके हैं।