भाभी से देवर ने किया दुष्कर्म
कुंदरकी। महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। घटना की रात पीड़िता के परिजन शादी में गए हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कुंदरकी थाने में पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि क्षेत्र के ही एक गांव में वह अपने मायके में आई हुई थी। बीती आठ जुलाई की दोपहर में उसकी ससुराल अमरोहा जिले में है। ससुराल से उसको देवर बुलाने के लिए आया था। उस समय परिवार वाले शादी में गए हुए थे। महिला का आरोप है कि उसको घर में अकेला देखकर उसके देवर के मन में खोट आ गया। देवर ने उससे दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अपने भाई से छुड़वाने की धमकी देकर भाग गया।
परिवार वाले शाम को वापस आए तो आपबीती घटना को उनको बताई। परिवार वालों के साथ कुंदरकी थाने पीड़ित महिला पहुंची तो पुलिस ने तहरीर लेकर उसके आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। उधर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने को भेज दिया है।