फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट में आठ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के भूड़मरेशी गांव में मारपीट करने की घटना में अदालत के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुनेन्द्र शर्मा की ओर से न्यायालय एसीजेएम प्रथम मुरादाबाद में वाद दायर कर आरोप लगाया गया कि बीती आठ जून की शाम लगभग छह बजे जब वह अपने खेत पर लगा ट्यूबवेल चलाने जा रहा था तभी रास्ते में बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। वह भागकर जब घर में आया तब आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर उसके साथ तथा छोटे भाई के साथ मारपीट की। सामान की तोड़फोड़ भी की। अदालत के आदेश पर आरोप पक्ष के भारत सिंह, हीरा सिंह, धारा सिंह, गौरव, अतुल, नितिन, पवन और चरन सिंह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें