पुलवामा में हुए आतंकी हमले के पांचवें दिन भी शहरवासी गुस्से और गम में डूबे रहे। जगह-जगह कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिजनों को दुख सहन करने की प्रार्थना की गई। शहरवासियों ने शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन धारण कर विवि में रैली निकाल कर कैंडल मार्च किया। छात्र-छात्राओं के हाथ में देशभक्ति के नारे लगे हुए बैनर और पोस्टर भी थे। विभागाध्यक्ष डॉ. आरके जैन, डॉ. मयंक पवार, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर की ओर से एसडीएम इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान वीके गौतम, शलभ गुप्ता, देवराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य हेमंत कुमार झा, डॉ. मंजू सिंह, रूना रॉय, नीना गुप्ता आदि मौजूद रहे। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल, अखिल भारतीय सेक्युलर युवा वाहिनी, जमीयत उलेमा ए हिंद, भगवा रक्षा वाहिनी, मुरादाबाद रिटेलर्स कैमिस्ट एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, श्री गांधी आश्रम कर्मचारी सभा, आर्य उप प्रतिनिधि सभा, सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, भारत जागृति कांफ्रेंस, उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ, लोक जन शक्ति पार्टी, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।