मवाना। मोहल्ला काबली गेट निवासी व्यक्ति ने थाने में दो नामजद तथा पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया।
मोहल्ला काबली गेट निवासी नवीन पुत्र सुरेश ने थाने में दी तहरीर में कहा कि शाम करीब आठ बजे वह तहसील मार्ग पर इवनिंग वॉक के लिए गया था। वह तहसील गेट के समीप पहुंचा तो वहां से दो नामजद तथा पांच अज्ञात लोग आए तथा उससे गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। उसे राहगीरों ने बचाया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाने के दरोगा नीरज मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।