फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद सूट न सिला तो युवतियों ने बुटीक में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के प्रकाश नगर में मनपसंद सूट न सिलने पर युवतियों ने बुटीक में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर बुटीक संचालिका को पीटा गया। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रकाश नगर चौराहे पर उर्मिला का कीर्ति ननाम से बुटीक है। उर्मिला ने मझोला थाने में नीरू उसकी बहन राखी और नवनीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि नीरू सूट सिलवाने आई थी। सूट उसे पसंद नहीं आया। वह दोबारा उसे सिलाने को कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उर्मिला ने बताया कि उसने फोन कर युवक बुला लिए। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बुटीक में भी तोड़फोड़ की गई। मझोला इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें