फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने में चार महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आदर्श कालोनी में पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने के मामले में फरार चल रही आरोपी मां बेटी समेत चार महिलाओं शुक्रवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी महिलाएं जेल भेज दी गईं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि 24 सितंबर को आदर्श कालोनी में पुलिस मोहित नाम के आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया था। इसी दौरान वहां महिलाएं जुट गई और उन्होंने पुलिस टीम पर हमलाकर आरोपी को छुड़ा लिया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला कम्मो पत्नी मुकेश, प्रिया पत्नी मोहित, रागिनी पुत्री सतपाल और तरमजीत पत्नी सतपाल निवासी आदर्श कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी का अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी महिलाएं जेल भेज दी गई है। इस मामले में अभी कई महिलाएं फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें