डिलारी। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नूरेन निवासी थाना ठाकुरद्वारा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गैंग रेप के आरोप में फरार चल रहा था। इसके अन्य दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।