फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में 196 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सड़क हादसों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले आठ माह के अंदर जनपद में अलग अलग जगह हुए हादसों में 196 लोगाें की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मामलों में पुलिस ने हादसे का जिम्मेदार वाहनों की तेज रफ्तार और उस पर नियंत्रण न होना बताया है।
यातायात पुलिस की ओर से मिले आंकड़ों के मुताबिक, पिछले आठ माह के अंदर 402 हादसे हुए हैं। इन हादसो में घायलों की संख्या 333 रही है। लगभग हर दूसरे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वाहनों की रफ्तार की वजह से न केवल हाईवे बल्कि शहर के अंदर भी हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र का कहना है कि ओवर स्पीड वाहन न चलाने के लिए समय समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया गया है। इसके बावजूद कई बार वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिस वजह से हादसा होता है।

मुख्य हादसों पर एक नजर
. कटघर में ट्रैक्टर लदी लकड़ी ने बस को चीरा, तीन की मौत
. भगतपुर में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत
. ठाकुरद्वारा में पहिया निकलने से कार अनियंत्रित, तीन की मौत
. अगवानपुर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर बच्चे सहित तीन की मौत
. कांठ रोड पर बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर में दो दोस्तों की मौत




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें