बिलारी। स्थानीय कोतवाली के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर घर में किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता की ओर से लिखाई रिपोर्ट में कहा गया है कि दोपहर के समय उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इस दौरान मौका पाकर गांव का ही युवक उसके घर में घुस गया और बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बुरी नीयत से पकड़कर छेड़खानी हरकतें करने लगा। पड़ोसियों को घर की ओर आता देख जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।