गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा में शुक्रवार सुबह बिजली टीम ने छापेमारी की। इस दौरान एक बुजुर्ग की सदमे में मौत हो गई। इसके बाद मौके पर लोग जुट गए और बिजली घर को घेर लिया। इस दौरान पत्थरबाजी भी गई गई। हंगामा और पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह टीम को बाहर निकाला गया। टीम के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
शुक्रवार सुबह विद्युत निगम की टीम असालतपुरा के चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम चेकिंग करते हुए लंगड़े की पुलिया के पास गली में पहुंच गई। यहां मुकीम के घर में चेकिंग शुरू कर दी। आरोप है कि टीम ने मुकीम पर बकाया बिल बताया और कनेक्शन काटने को कहा। इससे मुकीम सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद लोग मौके पर जुट गए। इस घटना से गुस्साए लोगों ने बिजली घर को घेर कर हंगामा किया। इस दौरान बिजली घर पर पथराव किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह बिजली घर को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया। इसके बाद मुकीम के भतीजे मो. नईम ने बिजली टीम के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि बिजली टीम जबरन घर में घुस गई। कनेक्शन काटने के नाम पर अवैध वसूली का प्रयास किया किया गया। इंस्पेक्टर गलशहीद कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
आपत्ति जनक ट्वीट करने वाले जेई को हटाया
मुरादाबाद। आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले जेई संतोष कुमार मौर्य को हटा दिया गया है। जेई के खिलाफ इस मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक जेई को मंडल कार्यालय में अटैच किया गया है। जेई ने कुछ दिन पहले ट्वीट किया गया था कि बिजली चोरों को कब्रिस्तान तक भी नहीं छोड़ा जाएगा। कुछ लोगों ने इस ट्वीट पर आपत्ति जताई थी। जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।