फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के हत्यारों को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

तीन साल पहले भरे बाजार पूर्व प्रधान कमल सिंह को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतरने के मामले में अदालत ने दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के सैंधरी गांव में 24 फरवरी 2015 को पूर्व प्रधान कमल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय कमल सिंह गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में टहल रहा था। इसी दौरान वहां आरोपी पहुंच गए और उसे गोलियों से भून दिया था। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सतपाल सिंह और उसके कुंवर पाल, सत्यभान सिंह को नामजद किया गया था। दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। पुलिस ने सतपाल और कुंवरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में अदालत ने मुलजिमों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें