ठाकुरद्वारा। ग्रामीण के बैंक खाते से 10 हजार रुपये गायब हो गए। समाधान दिवस में शिकायत पर एसडीएम ने कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। कोतवाली के गांव सरकड़ा करीम निवासी सुरेश सिंह ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका प्रथमा बैंक की सुल्तानपुर दोस्त शाखा में खाता है। वह 20 अगस्त को बैंक में पहुंचा। उसने अपनी बैंक पासबुक में इंट्री अपडेट कराई तो पता चला कि उसमें से किसी ने 10 हजार रुपये उसके फर्जी हस्ताक्षर के निकाल लिए हैं। उसका कहना है कि जब उसने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से की तो उसने उसे धक्के देकर निकाल दिया। शिकायत पर एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।