फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक बाइक सवार ठेकेदार को शुक्रवार सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार में रहने वाले शलभ कपूर (29) ठेकेदारी का करते थे। वह शुक्रवार सुबह बाइक से अगवानपुर जा रहे थे। पीछे बाइक पर उनके दो साथी भी जा रहे थे। आरोप है कि शेरूआ धर्मपुर के पास शलभ कपूर की बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शलभ कपूर गंभीर घायल हो गए। शलभ को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में मां, पिता और छोटा भाई हैं। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक चालक पीपरी (इलाहाबाद) निवासी दयाराम दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें