फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस में सिपाही ने यात्री और टीटीई को पीटा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देहरादून से अलीगढ़ जा रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में सिपाही ने यात्री और टीटीई के साथ मारीपट की। जिसमें टीटीई घायल कर दिया। बचाव में आए उसके साथी टीटीई पर भी हमला बोल दिया। सिपाही धामपुर से परिवार के साथ ट्रेन में सवार हुआ था। स्योहारा में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। एल्होहल की पुष्टि होने पर एसपी रेल सुभाष चंद्र दुबे ने आरोपी सिपाही अजय वीर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में चंदौसी का टीटीई स्टाफ तैनात था। शनिवार शाम देहरादून से अलीगढ़ जा रही ट्रेन धामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान बरेली जीआरपी में तैनात सिपाही अजयवीर अपने परिवार के साथ एसी थर्ड कोच में सवार हुआ। उसने अन्य यात्रियों को उठाकर अपने परिवार के सदस्यों को बैठना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर टीटीई राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिपाही को समझाने की कोशिश की तो सिपाही ने राजेंद्र सिंह के साथ भी मारपीट की। जिसमें राजेंद्र घायल हो गया। साथी टीटीई उसे बचाने आया तो उस पर भी हमला बोल दिया। जिसे लेकर यात्रियों ने स्योहारा में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद स्योहारा जीआरपी चौकी से जीआरपी पहुंच गई और सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है। सिपाही ने पूछताछ में बताया कि अपना नाम अजयवीर बताया है। वह बरेली में तैनात है। इसके बाद जीआरपी ने तहरीर देने में आनाकानी की। जिस पर यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया। इसके बाद जीआरपी ने तहरीर दे ली। करीब 45 मिनट बाद ट्रेन यहां से आगे के लिए रवाना हुई। एसपी रेल सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि कोच में चढ़ने को लेकर मारपीट हुई थी। सिपाही का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में एल्कोहल के सेवन की पुष्टि होने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ जीआरपी मुरादाबाद डा. संतोष सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें