फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का आरोपी पार्षद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोप में कांग्रेस नेता और वार्ड 69 के पार्षद सद्दाम हुसैन को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि मियां कालोनी निवासी पार्षद सद्दाम पर एक किशोरी से छेड़खानी का आरोप है। किशोरी ने शोर मचाया तो उसका भाई घटना स्थल पर आ गया। आरोपी ने किशोरी से छेड़खानी के साथ-साथ उसके भाई को भी पीट डाला। इस संबंध में एडीजीपी के आदेश पर शुक्रवार रात छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी सद्दाम और उसके पक्ष के लोग लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। एसएसपी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए तो उसे पकड़ा गया। आरोपी सद्दाम पूर्व में नकली नोटों के साथ भी जेल जा चुका है। कई अन्य मामलों में भी रिपोर्ट दर्ज की गईं थी। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें