फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध भंडारण पर 25 लाख से अधिक का जुर्माना

विज्ञापन
खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। वन, राजस्व और खान विभाग ने छोई क्षेत्र में छापे मारकर दो स्टोन क्रशरों और एक स्क्रीनिंग प्लांट पर 25 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया। ग्राम मोतीपुर खुशालपुर में हरिहर स्टोन क्रशर के भंडारण पर छापामार टीम ने पैमाइश करने पर 1305 घनमीटर अवैध भंडारण पर 13.48 लाख, न्यू स्टोन क्रशर पर 620 घन मीटर अवैध भंडारण पर 7.45 लाख और नानक नेचुरल स्क्रीनिंग प्लांट ग्राम करमपुर पर 516 अवैध भंडारण करने पर 4.74 लाख जुर्माना लगाया। इनके अतिरिक्त चार अन्य स्टोर क्रशरों द्वारा भी नदियों से अवैध खनन किए जाने की संभावना टीम ने जताई है। टीम ने अवैध चोर रास्ते भी पाए हैं, जिनको जल्द से जल्द बंद करने को संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, खान विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा, रेंजर संतोष पंत, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें