फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से मूर्तियां बाहर निकालने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीतल बस्ती क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने के लिए पहुंची तो वहां पर हंगामा हो गया। आरोप है कि टीम में शामिल कुछ युवकों ने धार्मिक स्थल से मूर्तियों को बाहर निकाल दिया, इस के बाद लोग एकजुट हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा ने लोगों को समझा बुझाकर माहौल को बिगड़ने से बचाया। इस मामले में पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों ने तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीतल बस्ती क्षेत्र स्थित सिल बट्टा कालोनी में रहने वाले लोगों ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी थी कि बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने के लिए आई थी। इस दौरान ही टीम में शामिल कुछ युवकों ने धर्मस्थल में रखी मूर्तियां खंडित कर दी, मूर्तियों को बाहर निकाल दिया। इसके खिलाफ लोगों में रोष है। बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी पीतल बस्ती मुकेश शुक्ला वहां पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और मूर्तियों को दोबारा धर्मस्थल में रखा। लोगों को समझाकर शांत किया गया। इंस्पेक्टर कटघर अजीत सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल से मूर्तियां बाहर निकाले जाने का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया था। इस संबंध में जांच की जा रही है, पुलिस की सूझबूझ से माहौल बिगड़ने से बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें