देशद्रोह के आरोपी रफी फारूख की तलाश में जुटी पुलिस को उसकी कॉल डिटेल से उमर शेख का मोबाइल नंबर मिला है। जिस पर रफी फारूख ने सबसे कॉल की है। अब पुलिस और खुफिया एजेंसियां रफी फारूख के साथ ही संदिग्ध उमर शेख की कुंडली खंगालने में जुट गई है। उमर शेख रफी की फेसबुक लिस्ट में भी शामिल है। जिससे पता चला कि दोनों एक दूसरे से लंबे समय से संपर्क में हैं।
कश्मीर निवासी रफी फारूख मुरादाबाद के एमआईटी से बीटेक तीसरे वर्ष का छात्र है। वह तीन साल से मुरादाबाद में रह रहा था। उसकी फेसबुक पर पोस्ट उसके संदिग्ध होने के सबूत रहे रही है। उसने कई आपत्ति जनक पोस्ट किए। भारतीय सेना भी उसने कमेंट़स किया है। सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ दर्ज है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।