फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस् त्री की नहर में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र में किशनपुर और बैरमपुर के बीच राज मिस्त्री का शव नहर में पड़ा मिला, जबकि शव के पास ही उसकी बाइक पड़ी मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह सात बजे कुछ राहगीरों ने छजलैट के गांव किशनपुर और बैरमपुर के बीच मोड़ पर नहर में बाइक और एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव बाइक के नीचे ही दबा हुआ था। तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया। इसके बाद मृतक की पहचान रामसिंह (40) निवासी करनपुर हरकिशनपुर थाना छजलैट के रूप में हुई है। उसके परिवार वाले भी मौके पर आ गए। राम सिंह के बेटे गौरव ने बताया कि उसके पिता शुक्रवार दोपहर गांव के गौतम को साथ लेकर उसकी बाइक से छजलैट गांव आए थे। उसके पिता ने एक पुरानी बाइक खाना गांव से खरीदी थी। जिसे लेकर गौतम गांव आ गया था। उसके पिता को रवाना गांव का ही महिपाल मिला था। महिपाल भी रात को घर पहुंच गया था। उसने अपने पिता के बारे में मालूम किया तो जानकारी होने से मनाकर दिया था। रात को तलाश भी किया, लेकिन उसके पिता का कोई पता नहीं लग पाया है। जहां उसके पिता का शव पड़ा मिला था। उसके पास ही महिपाल की लोई और अंगोछा पड़ा मिला है। उसे गांव के तमाम लोगों ने पहचान भी लिया है। गौरव ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता की मौत पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने तहरीर लेकर महिपाल और गौतम से पूछताछ की है। शुक्रवार दोपहर बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि राम सिंह की डूबने से मौत हुई है। पुलिस शक के घेरे में आए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें