फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिद नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग, दंपति समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर में गुरुवार रात प्लाट के रुपयों को लेकर ससुर दामाद में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें दंपति समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। जबकि सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। देर रात तक मोहल्ले में पुलिस तैनात थी।
विज्ञापन

करूला रहमत नगर निवासी असलम की शादी जाहिद नगर निवासी उमर खान की बेटी नुसरत जहां से हुई थी। असलम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और भाई इरफान, फुरकान और शमशाद भी ससुराल में साथ थे। इसी दौरान उमर और उसके बेटे बाबू और गुड्डू ने फायरिंग शुरू कर दी। अफजाल ने बताया कि उसके भाइयों और पत्नी ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। इसके बाद भी आरोपी उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। जिसमें असलम, की पत्नी और भाइायों को छर्रे लगे और घायल हो गई। फायरिंग की घटना से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। लोगों का कहना है कि ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ला गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने यूपी डायल 100 पर कॉल कर दी और घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। उमर पक्ष ने अफजाल पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फायरिंग करने के आरोप में तीन लोग हिरासत में लिया गया है। जबकि घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें