फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर में गोली सिर में छुरी मारकर किसान से लूटे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

संभल की साप्ताहिक पैंठ बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार किसान और उसके बेटे पर सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। किसान के पैर में गोली और सिर में छुरी मारकर उनसे 50 हजार रुपये लूट कर बदमाश भाग गए। बदमाशों ने वारदात को बिलारी के स्योंडारा मार्ग पर अंजाम दिया ।
विज्ञापन

थांवला गांव निवासी किसान वाहिद हुसैन (50) ने बताया कि वह बेटे फैजान के साथ कुढ़ फतेहगढ़ के रीठ गांव की साप्ताहिक पैंठ बाजार में दुधारू भैंस खरीदने गए थे। मन पसंद भैंस न मिलने पर वह दोनों वापस गांव आ रहे थे। स्योंडारा रीठ सम्पर्क मार्ग पर झकड़ा गांव के पास पिता - पुत्र पहुंचे तो पीछे से सुपर स्पलेंडर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ओवर टेक करके उनको रुकवा लिया। वाहिद की कनपटी पर तमंचा रखकर बदमाशों ने रुपये निकालकर देने को कहा। बदमाशों से छूटकर वाहिद खेत में भागे। 200 मीटर पीछा कर बदमाशों ने वाहिद के दाएं पैर में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गए तो बदमाशों ने उनके सिर में छुरी मार दी। इसके बाद वाहिद की बनियान की जेेब में रखे 50 हजार रुपये लूट कर बदमाश भाग गए। फैजान ने कंट्रोल रूम में कॉल कर लूट की सूचना दी। पुलिस ने किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी पहुंचाया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। तीन बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें