बिलारी। नगर के मोहल्ला शाहबाद रोड निवासी विवाहिता से दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाहबाद रोड पर सरकारी अस्पताल के पास रहने वाली एक युवती की शादी संभल जिले के थाना असमोली के एक गांव निवासी में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर लगातार उसका उत्पीड़न करने लगे और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।