बिलारी। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक युवक को पकड़कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ उपनिरीक्षक के निर्देशन में पुलिस शाहबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बिलारी से सैफनी की ओर जाने वाला है। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर बाइक से जा रहे एक युवक को रुकने का इशारा किया लेकिन जब वह भागने लगा तब पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम इकबाल निवासी मोहल्ला शीशमहल कस्बा विसौली जिला बदायूं हाल निवासी किराएदार मोहल्ला ठाकुरान नगर बिलारी बताया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ मेें युवक ने स्वीकारा कि यह बाइक उसने दिल्ली से चोरी की है जिसकी नंबर प्लेट बदलकर अपनी रिश्तेदारी में खड़ी करने जा रहा था।