अमृतसर के सराफ से जेवर लूट की वारदात में वांछित दो आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के इसका खुलासा तो कर दिया है लेकिन पीड़ित संतुष्ट नहीं हैं। पुलिस को दो वांछित की तस्वीर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली है,, उसके आधार पर आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र से मदद मांगी है, जिससे की उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
जेवर लूट में वांछित आरोपियों में से एक नीले रंग की शर्ट और जींस। दूसरा ग्रे रंग की टी शर्ट और जींस पहने हुए है। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जिसमें दोनाें आरोपी ठाकुरद्वारा में हुई अमृतसर के सराफ अजीत से जेवर लूट की वारदात में आरोपी हैं। जो कि सफेद रंग की इनोवा में सवार होकर आए थे। दोनों आरोपियों की तस्वीर धुंधली है, वह वारदात से कई घंटे पहले ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने पुष्टि की की है कि वायरल वीडियो में जो दोनों आरोपी हैं, उन्हीं की गिरफ्तारी इस मामले में बाकी है। इनकी तलाश में आसपास के जनपद की पुलिस से जानकारियां मांगी गईं, लेकिन वह ट्रेस नहीं हो सके हैं।
आकिल का आरोपियों को साथी मानने से किया इंकार
मुरादाबाद। रामपुर के मनिहारन निवासी आकिल टेढ़ा से 48 घंटे की कस्टडी रिमांड में पुलिस न तो उसके साथियों के नाम का पता लगा सकी और न ही लूटे गए जेवर के बारे में जानकारी कर सकी है। आकिल तो पुलिस के सामने एक ही रट लगाए रहा कि वारदात को उसने अंजाम नहीं दिया है। दोनों आरोपियों को उसने अपना साथी मानने से भी इंकार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक और आरोपी कैद हुआ है, जिसकी तस्वीर धुंधली नजर आ रही है। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी में कैद तीसरा आरोपी ही आकिल टेढ़ा है।
हजम नहीं हो रहा है यह खुलासा
. खुलासे के बाद भी वांछित आरोपियों की पहचान नहीं हुई?
आकिल के सरेंडर के बाद भी जेवर की बरामदगी नहीं हुई?
लूट में इस्तेमाल बिना नंबर की सफेद इनोवा कहां है, किसकी है?