फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब डालने की धमकी से दहशत में आई छात्रा ने छोड़ा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी मिलने से दहशत में आई एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। पीड़िता अपने घर में कैद है। छात्रा के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी की तेरह वर्षीय बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। पिता ने बताया कि आठ फरवरी को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक फोन आई। फोन करने वाले ने बेटी से बात करने को कहा, जबकि मां ने बेटी से बात नहीं कराई तो आरोपी फोन पर गाली गलौच करने लगे और इसके बाद उसने व्हाट्सएप मैसेज भेजे। जिसमें छात्रा धमकियां दी गईं। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को जानकारी दी। व्यापारी ने इस नंबर पर फोन किया और आरोपी ने उनसे भी गाली गलौच की। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी से कहा कि वह उसकी बेटी के चेहरे पर तेजाब डालेगा। आरोपी ने छात्रा को रास्ते से अगवा करने भी धमकियां दी हैं। इन धमकियों से छात्रा दहशत में आ गई है। उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है। एक सप्ताह से छात्रा अपने घर में कैद है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें