फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का कोड मालूम कर ग्रामीण के खाते से उड़ाए 1.13 लाख रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। एटीएम का कोड मालूम कर ग्रामीण के खाते से एक लाख 13 हजार 228 रूपए उड़ा लिए। थाना डिलारी के गांव मासूमपुर निवासी महबूब अली ने कोतवाली ठाकुरद्वारा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका स्टेट बैंक ठाकुरद्वारा शाखा में खाता है। जिस पर उसे एटीएम जारी किया गया है। उसका आरोप है कि हल्लौर नगर निवासी लवकुश यादव ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसे झांसा देकर उसका एटीएम कोड मालूम कर लिया। बाद में कई बार में उसके खाते से एक लाख 13 हजार 228 रूपए निकाल लिए गए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी लवकुश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें