फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन

मनकरा मोड़ पर हाईवे के कट की मरम्मत न करने पर भड़के लोग
चौबीस घंटे में मरम्मत करने के आश्वासन के बाद खोला जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मनकरा मोड़ पर मंगलवार शाम सवा चार बजे भाकियू ने जाम लगा दिया। दोनों तरफ से वाहन फंस गए। भाकियू पदाधिकारी और किसान मनकरा मोड़ पर हाईवे पर बने कट की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अफसरों ने चौबीस घंटे में कट की मरम्मत का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

भाकियू जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा और मूंढापांडे ब्लाक अध्यक्ष नीटू चौहान के नेतृत्व में किसान मंगलवार दोपहर सवा बारह बजे मूंढापांडे के मनकरा मोड़ पर एकत्र हुए। हाईवे पर कट की मरम्मत, बिसाहट में बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा, ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई में सुधार और टूटी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर धरना दिया। शाम चार बजे तक जनपद के अधिकारी किसानों से बात करने नहीं पहुंचे। इसके बाद भाकियू पदाधिकारी और किसान हाईवे पर पहुंच गए और दोनों तरफ से हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम किए जाने की सूचना मिलने पर मूंढापांडे पुलिस पहुंच गई। हाईवे से हटाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं हटे। कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन , बाद बाढ़ खंड विभाग और एनएचएआई के अधिकारी भी आ गए। अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि अफसरों ने आश्वासन दिया है कि चौबीस घंटे में मनकरा मोड़ पर हाईवे के कट की मरम्मत कर दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद जाम खोल दिया गया। इस दौरान विजय सिंह यादव, बाबू सिंह, नरेश प्रताप सिंह, अमर पाल सिंह, केपी सिंह, बाबू राम, रणवीर सिंह, दुर्गपाल सिंह, ओमवीर सिंह, कुंवर चेतन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मूंढापांडे थाना प्रभारी रामवीर सिंह कुछ लोगों ने जाम लगा दिया था। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें