फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशविरोधी नारे लगाने की जांच को समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आईएफटीएम विश्वविद्यालय में सोमवार को एक छात्र द्वारा लगाए गए देश विरोधी नारों की जांच को समिति गठित कर दी गई है। कुलसचिव ने बताया कि समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को होटल मैनेजमेंट के प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद अब्बास ने विवि परिसर में शहीदों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद देश विरोधी नारे लगाए थे। यह सुनकर विद्यार्थियों में रोष व्याप्त हो गया था। शिक्षकों ने आनन-फानन में छात्र को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर देशद्रोह में मुकदमा दर्ज किया है। कुलसचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि छात्र के नारों को सभी ने सुना है। इसका एक वीडियो भी है, जिसे शिक्षकों ने देखा है। मामले की जांच को कुलपति के निर्देशन में मुख्य नियंता डॉ. बीके सिंह, डीन छात्र कल्याण परिषद डॉ. अरुण कुमार मिश्रा और एनएसएस के संयोजक डॉ. निखिल रस्तोगी की तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें सोशल मीडिया सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जाएगी। साथ ही पुलिस की कार्रवाई को भी शामिल किया जाएगा। हमारे लिए राष्ट्र हित सबसे ऊपर है। ऐसे में यदि पुलिस की जांच में कुछ भी गंभीर निकलता है तो छात्र का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें